ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी थंडर्स की कप्तानी कर रहे डेविड वार्नर दबाव वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ नॉकआउट मैच में वो अपनी टीम को बीच मझधार में छोड़कर चलते बने। इस मैच में वॉर्नर से एक कप्तानी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो इस नॉकआउट मैच में विफल रहे और 2 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

Advertisement

वॉर्नर को टॉम करन ने पवेलियन की राह दिखाई। इस करो या मरो वाले मैच में, स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेलबर्न की टीम ने मैच की दूसरी ही गेंद पर वॉर्नर का बेशकीमती विकेट हासिल कर लिया। वार्नर, बीबीएल 2024-25 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे लेकिन इस मैच में वो फ्लॉप रहे।

Advertisement

करन ने वॉर्नर को शॉर्ट और वाइड गेंद डाली और वार्नर ने गेंद को जोर से मारने की कोशिश की लेकिन उनकी टाइमिंग और प्लेसमेंट अच्छी नहीं थी जिसके चलते उनके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई साथी मार्कस स्टोइनिस ने कवर पर आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। वॉर्नर को आउट होने के बाद अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ और वो निराश होकर मैदान से बाहर चले गए।

इस मैच को खराब मौसम के चलते 19-19 ओवर का कर दिया गया और थंडर्स ने अपने 19 ओवरों में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए। अब मार्कस स्टोइनिस की कप्तानी वाली स्टार्स को ये मैच जीतने के लिए 136 रन बनाने होंगे। आपको बता देें इस मैच की विजेता टीम चैलेंजर मैच में सिडनी सिक्सर्स से भिड़ेगी। होबार्ट हरिकेंस पहले ही फाइनल में पहुंच गई है और वो चैलेंजर मैच के फाइनलिस्ट का इंतजार करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार