भारतीय कप्तान विराट कोहली वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज है। विराट ना सिर्फ वनडे बल्कि टेस्ट और टी-20 मैचों में भी बल्ले से जमकर रन बनाते है। जबरदस्त क्रिकेटर और साथ में एक अच्छे इंसान होने की वजह से इस खिलाड़ी की फैन फॉलोविंग बहुत ही दमदार है। कोहली ना सिर्फ बड़े लोगों बल्कि बच्चों के भी पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक है। 

Advertisement

अब हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने एक बयान देते हुए कहा है कि उनके दूसरी बच्ची के पसंदीदा क्रिकेटर उसके पिता नहीं है और नाहीं कोई ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी है। उनकी पत्नी ने के जबरदस्त खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी बेटी भारतीय कप्तान विराट कोहली की बड़ी फैन है और वो उन्हीं की तरह बनना चाहती है। डेविड वॉर्नर के तीन बेटियां है जिसमें पहली इवी मे(6 साल), इंडी-रे(5 साल) और इसला रोज(एक साल) है। 

एक रेडियो शो में बातचीत के दौरान वॉर्नर की पत्नी से जब यह सवाल किया गया कि उनका परिवार घर में क्रिकेट खेलता है या नहीं ? इसपर उन्होंने जवाब देते हुआ कहा कि वो क्रिकेट खेलते है और इंडी-रे को भारतीय कप्तान कोहली काफी पसंद है और वो अगर क्रिकेट खेलती है तो वो कोहली की तरह बनाना चाहेगी। 

कैंडिस ने कहा," हमलोग घर में काफी क्रिकेट खलेते है। सबसे मजे की बात है कि मेरी तीनों बेटियां जिन्हें कभी अपने पिता अच्छे लगते है कभी आरोन फिंच लेकिन मेरी दूसरी बच्ची को विराट कोहली पसंद है और वो अगर क्रिकेट खेलती है तो उनकी तरह बनाना चाहती है। मैं मजाक नहीं कर रही हूँ लेकिन वो उनके लिए पागल है। "  

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार