भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन डेब्यू करते हुए नजर आएंगे लेकिन इस मैच में कंगारू टीम को अगर किसी खिलाड़ी की कमी सबसे ज्यादा खलेगी तो वो डेविड वॉर्नर होंगे।

Advertisement

वॉर्नर एडिलेड टेस्ट का हिस्सा ना होने के कारण निराश हैं और उन्होंने अपनी निराशा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जाहिर की है। वॉर्नर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के टॉस से कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से एक सवाल भी पूछा है।

Advertisement

वॉर्नर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज के मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। मैं निराश हूं कि मैं पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं हूं लेकिन आओ सीरीज की शुरूआत अच्छे ढंग से करें। आपको क्या लगता है, टेस्ट सीरीज कौन जीतेगा?

वॉर्नर बेशक पहले टेस्ट से बाहर हैं, लेकिन ये उम्मीद जताई जा रही है कि वो दूसरे टेस्ट मे वापसी कर सकते हैं। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले उनकी फिटनेस का आंकलन किया जाएगा और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, अगर एडिलेड टेस्ट की बात की जाए, तो विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।

ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने पृथ्वी शॉ का विकेट गंवा कर 21 रन बना लिए हैं। भारत के लिए मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर टिके हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार