15 जून। गुरूवार को ब्रिस्‍बेन एलन बॉर्डर ओवल मैदान पर अभ्यास मैच में डेविड वॉर्नर ने धमाका करते हुए 130 रन बनाए जिसमें 18 छक्के जमाए।

Advertisement

इस मैच को देखने वाले एक दर्शक ने डेली मेल ऑनलाइन में अपनी बात रखते हुए कहा कि' वॉर्नर की पारी लाजबाव थी। उन्होंने 18 छक्के लगाए जिसमें 10 से 12 छक्के काफी लंबे थे जो सीधे दर्शक दिर्घा में पहुंची।

इस दर्शक ने आगे ये भी कहा कि वार्नर की पारी बेहद ही लाजबाव थी और अपनी पारी के दौरान वॉर्नर ने रिवर्स स्विप जैसे शॉट्स भी खेले हैं।

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर पर बॉल टैंपरिंग के कारण एक साल का बैन लगा है लेकिन बाद में वॉर्नर ने फैसला किया कि वो क्लब क्रिकेट खेलेंगे।

डेविड वॉर्नर कनाडा प्रीमियर लीग में भी खेलने वाले हैं। डेविड वॉर्नर ने मैदान पर वापसी करके और ऐसा परफॉर्मेंस कर अपने फैन्स को बता दिया है कि लोकल क्रिकेट में भी वो शानदार परफॉरमेंस कर फैन्स का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार