ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner 163) ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वॉर्नर ने 124 गेंदों में 14 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 163 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। अपनी पारी में 110 रन उन्होंने 23 गेंदों मे चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इस शतकीय पारी के दौरान वॉर्नर ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

वनडे वर्ल्ड कप में वॉर्नर ने तीसरी बार 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार ऐसा करने वाले वह इकलौते क्रिकेटर हैं। उनके अलावा 21 खिलाड़ियों ने सिर्फ 1 बार यह कारनामा किया है। वॉर्नर ने 2015 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 178 रन और 2019 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 166 रन बनाए थे। 

2000 चौके पूरे

वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 चौके पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के 19वें क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकी पोंटिंग ने यह मुकाम हासिल किया था। 

संगाकारा और पोंटिंग की बराबरी

Advertisement

वनडे वर्ल्ड कप में वॉर्नर ने अपना पांचवां शतक जड़ा है। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग की बराबरी की। इन दोनों दिग्गजों के नाम भी इस टूर्नामेंट में 5-5 शतक दर्ज हैं। 

Also Read: Live Score

बता दें कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत धमाकेदार रही थी। वॉर्नर ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 33.5 ओवर में 259 रन जोड़े, जो वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार