WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते शनिवार, 25 जुलाई को मुकाबले के पहले दिन मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर 194 रन बनाए। गौरतलब है कि बारिश के कारण त्रिनिदाद टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 67 ओवर का खेल हुआ। 

Advertisement

केवम हॉज ने खेली 83 रनों की पारी: इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मेजबान टीम के लिए केवम हॉज ने 181 गेंदों पर 9 चौके लगाकर नाबाद 83 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शाई होप भी दिन के खेल के अंत तक मैदान पर टिके रहे और उन्होंने 91 गेंदों पर 39 रन बनाए।

इसी बीच कैरेबियाई टीम के तीन बल्लेबाज़ तेजनारायण चंद्रपॉल (77 गेंदों पर 21 रन), ब्रैंडन किंग (29 गेंदों पर 12 रन) और अमीर जंगू (32 गेंदों पर 21 रन) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।

मोहम्मद अब्बास और आमिर जमाल ने दिखाया दम: त्रिनिदाद टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के लिए पांच खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी की, लेकिन इनमें से सिर्फ दो ही सफलता हासिल कर पाए। मोहम्मद अब्बास ने दिन के खेल में 19 ओवर डाले और 44 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं उनके अलावा आमेर जमाल ने 10 ओवर में 54 रन देकर 1 विकेट लिया। गौरतलब है कि खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और अली उस्मान को कोई सफलता नहीं मिली।

ध्यान दें कि दूसरे दिन के खेल की शुरुआत वेस्टइंडीज के लिए केवम हॉज और शाई होप की जोड़ी करेगी। केवम हॉज अपना शतक पूरा करके एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 

ऐसी है दोनों टीमें

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, टैगेनारिन चंद्रपॉल, केवेम हॉज, शाई होप (विकेटकीपर), अमीर जांगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार