3 अक्टूबर। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक भारतीय टीम ने 1 विकेट पर 324 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन रोहित शर्मा 176 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मयंक अग्रवाल 138 रन और पुजारा 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

Advertisement

केशव महाराज ने रोहित शर्मा ने स्टंप आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया। रोहित शर्मा ने अपने 176 रनों की पारी में 244 गेंद का सामना किया।

Advertisement

रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी की। रोहित ने अपनी शानदार पारी में 23 चौके और 6 छक्के जमाए। बतौर ओपनर रोहित ने अपनी पहली पारी में 176 रनों की पारी खेलकर हर किसी का दिल जीत लिया है। 

गौतलब है कि पहले दिन जब खेल खत्म हुआ था तो भारत का स्कोर 202 रन था। अब मयंक अग्रवाल दोहरा शतक जमाने के बारे में सोच रहे होंगे। मयंक का भी टेस्ट में यह डेब्यू शतक है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार