आईपीएल 2022 का आगाज़ 26 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराईडर्स के बीच मुकाबले के साथ होने वाला है। इस आईपीएल सीज़न से पहले बीसीसीआई अपने केंद्रीय अनुंबंधित खिलाड़ियों समेत कई खिलाड़ियों की फिटनेस का आंकलन कर रहा है। 16 मार्च को हुए यो यो टेस्ट में हार्दिक पांड्या तो पास हो गए लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए।

Advertisement

यो यो टेस्ट में फेल होने के बावजूद शॉ को आईपीएल में शामिल होने से नहीं रोका जाएगा लेकिन सोशल मीडिया पर इस 22 साल के खिलाड़ी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इसी बीच उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है और कहा है कि उन्हें इस परिस्थिति में लोग जज ना करें। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि यो-यो टेस्ट पास करने के लिए जरूरी स्कोर 16 है और पता चला है कि पृथ्वी सिर्फ 15 के स्कोर तक ही पहुंच पाए हैं।

Advertisement

शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर करते हुए कहा, 'आप मेरी स्थिति नहीं जानते हैं। ऐसे में कृप्या मुझे जज न करें। आप अपना कर्म करते रहें।' शॉ की इस स्टोरी को देखने के बाद फैंस एकतरफ उनके साथ हमदर्दी जता रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें और भी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की चोटों और फिटनेस का आकलन करने के लिए एनसीए में शिविर का आयोजन किया था और उन खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ समेत हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल था। हार्दिक पांड्या आगामी सीज़न में गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी करने वाले हैं और गुजरात के लिए अच्छी खबर है कि उनके कप्तान को आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार