सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रविवार को सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मैच में मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी। 

Advertisement

दोनों टीमों के आठ-आठ पॉइंट हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की बदौलत दिल्ली बेंगलोर से उपर दूसरे नंबर पर है। बेंगलोर को अपने पिछले मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 69 रनों से सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी और इससे बेंगलोर का नेट रन रेट खराब हो गया। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम नंबर 1 पर पहुंच जाएगी।

Advertisement

चेन्नई से हारने से पहले बेंगलोर ने अपने सभी चारों मैच जीते थे। मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स जैसे बड़े हिटर हैं, जबकि उनके सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली का हालिया फॉर्म भी बेहतर है।

बैंगलोर के लिए बुरी खबर यह है कि ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बढ़ते वापस वतन लौट गए हैं। 
दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि आलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 से ठीक होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं और रविवार को उन्होंने सुपर ओवर में गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत भी दिलाने में अहम योगदान दिया है।

 

टीम को हालांकि अपने मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की कमी खलेगी जो रविवार के मैच के बाद वापस घर रवाना हो गए। ऑफ स्पिनर अश्विन ने आईपीएल से विराम ले लिया है क्योंकि वह कोविड-19 महामारी के दौरान वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। ।

अश्विन की गैर मौजूदगी में अमित मिश्रा और पटेल टीम की स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ अंतिम आठ ओवरों में केवल 57 रन खर्च किए थे और तीन विकेट लिए थे।

Advertisement

यह देखना दिलचस्प होगा कि कागिसो रबाडा मैक्सवेल और डी विलियर्स के सामने किस तरह की गेंदबाजी करते हैं। दिल्ली का टॉप आर्डर काफी मजबूत है।

एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड ( DC vs RCB Head to Head)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें बैंगलोर ने 14 और दिल्ली ने 10 मैच जीते हैं और एक बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। पिछले पांच मैच की बात की जाए तो दिल्ली ने चार और बैंगलोर ने एक मैच जीता है। कोहली की टीम ने दिल्ली के खिलाफ आखिरी मैच 2018 में जीता था।  

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग XI)

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, शिमरोन हेटमायर, कागिसो रबाडा, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल,अमित मिश्रा, आवेश खान 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, , एबी डी विलियर्स (विकेट-कीपर), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सेम्स, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज , नवदीप सैनी, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार