आईपीएल के रण में आज दिल्ली कैपटिल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच सीज़न का 34वां मुकाबला होगा और वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले जीतने के बाद एक दूसरे से भिड़ती नज़र आएगी।

Advertisement

DC vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 22 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

DC vs RR Match Preview

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहद ही आसानी से जीत लिया था। PBKS के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का हर खिलाड़ी अपने रंग में नज़र आया था, जिस वज़ह से टीम को 9 विकेट से बड़ी जीत मिली थी। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी डीसी को बेहतरीन शुरुआत देती नज़र आई है, वहीं वॉर्नर सीज़न में लगातार तीन हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। 

पंजाब के खिलाफ शानदार जीत का श्रेय गेंदबाज़ों को जाना चाहिए क्योंकि उनके कारण ही पंजाब की टीम केवल 116 रनों का टारगेट सेट कर सकी थी, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से प्राप्त किया। डीसी के हर गेंदबाज़ ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया था, खलील अहमद, ललित यादव और कुलदीप यादव ने दो-दो वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट चटकाया था।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर अपनी प्राइम फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। दाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज़ सीज़न में अब तक दो सेंचुरी ठोक चुका है, वहीं संजू सैमसन, देवदत्त पाडिक्कल और शिमरोन हेटमायर ने भी विस्फोटक फॉर्म में बल्लेबाज़ी की है।   

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाज़ी उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है। ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने विपक्षी बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया है, वहीं युजवेंद्र चहल और अश्विन की जोड़ी ने मिडिल ओवर्स में बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था। 

DC vs RR: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी बैलेंस दिख रही है और टीम के सभी खिलाड़ी फॉर्म में नज़र आए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपटिल्स के खेमे में कोविड केस मिलने के बाद टीम थोड़ी दबाव में है और अपना बैलेंस भी खो चुकी है। यही वज़ह है आज के मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है।  

DC vs RR Head-to-Head

कुल - 24
दिल्ली कैपिटल्स - 12
राजस्थान रॉयल्स - 12 

Advertisement

DC vs RR टीम न्यूज 

दिल्ली कैपिटल्स - मिचेल मार्श और टिम शेर्फ्ट प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

DC vs RR संभावित प्लेइंग XI 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेय मैकॉय, युजवेंद्र चहल।

DC vs RR Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर - जोस बटलर (कप्तान), ऋषभ पंत
बल्लेबाज - डेविड वार्नर, शिमरोन हेटमायर, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर - अक्षर पटेल
गेंदबाज - युजवेंद्र चहल (उपकप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप यादव, खलील अहमद

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार