18 मई, दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और सीएसके की टीम को 20 ओवर में 128 रन पर रोक कर मैच को 34 रन से जीत लिया। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की यह चौथी जीत है। स्कोरकार्ड

Advertisement

दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने धोनी जैसे फिनिशर को बांध कर रख दिया जिसके कारण दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत मिली। धोनी 23 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। धोनी के अलावा अंबाती रायडू ने 50 रन की पारी खेली। रैना भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 15 रन पर आउट हुए। रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

दिल्ली के तरफ से अनुभवी अमित मिश्रा को 2 विकेट मिले तो वहीं संदीप लामिछाने एक विकेट लेने में सफल रहे। इसके साथ- साथ ट्रेंट बोल्ट को 2 विकेट और हर्षल पटेल 1 विकेट का शिकार करने में सफल रहे।

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रनों पर रोक दिया। दिल्ली के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

विजय शंकर 28 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए।  हर्षल पटेल ने 16 गेंदों में चार छक्के और एक चौके की मदद से तेजी से नाबाद 36 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार