वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने सोमवार, 1 अगस्त को दुनिया के होश उड़ाते हुए तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। ये चौंकाने वाली खबर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ग्रुप ए फिक्सचर में बारबाडोस महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया के हाथों नौ विकेट से हार के कुछ ही घंटों बाद आई है। 

Advertisement

इसलिए कई फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है क्योंकि डॉटिन अभी सिर्फ 31 साल की ही थी और अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी थी लेकिन उन्होंने ये फैसला लेकर अपने फैंस को निराश कर दिया है। डिएंड्रा ने अपनी रिटायरमेंट का ऐलान अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से किया है।

Advertisement

डॉटिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक लंबा-चौड़ा रिटायरमेंट नोट पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'वेस्ट इंडीज के लिए क्रिकेट खेलने के मेरे पिछले 14 वर्षों के प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद! मैं दुनिया भर में घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक हूं।'

महिला क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम से मशहूर डिएंड्रा डॉटिन ने अब अचानक से संन्यास ले लिया है जिसका मतलब है कि वो बुधवार 3 अगस्त को भारतीय महिला टीम के खिलाफ बारबाडोस के अंतिम CWG 2022 ग्रुप मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। इस सीनियर कैरेबियाई ऑलराउंडर ने 2008 में विंडीज के लिए डेब्यू किया था। अब तक वो वेस्टइंडीज के लिए 146 वनडे और 126 T20 मैच खेल चुकी हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार