India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने मंगलवार (30 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के ओपनिंग मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। दीप्ति ने पहले बल्लेबाजी में 53 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके जड़े। वहीं फिर गेंदबाजी में  कोटे के दस ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाली पहली भारतीय

Advertisement

दीप्ति पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने दो बार एक वनडे मैच में पचास या उससे ज्यादा रन और तीन या उससे ज्यादा विकेट विकेट लिए हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। उनके अलावा जेमिमाह रोड्रिग्स और शिखा पांडे ने एक-एक बार ऐसा किया है। 

वनडे वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाली भी वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। 

एक वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए 50 से अधिक स्कोर और 3 विकेट

86 और 4/3 - जेमिमाह रोड्रिग्स बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2023

Advertisement

59 और 3/19 - शिखा पांडे बनाम साउथ, बेंगलुरु, 2014

51* और 3/20 - दीप्ति शर्मा बनाम आयरलैंड, पोटचेफस्ट्रूम, 2017

53 और 3/54 - दीप्ति शर्मा बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी, 2025 विश्व कप

Advertisement

नीतू डेविड को पछाड़ा

दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में नीतू डेविड को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उनके इस मैच के बाद 112 पारियों में 143 विकेट हो गई हैं, वहीं डेविड के नाम 97 पारी में 141 विकेट दर्ज हैं। 203 पारी मे 255 विकेट के साथ पूर्व गेंदबाज झूलन गोस्वामी पहले नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारतीय टीम ने श्रीलंका को 59 रन से हरा दिया। बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 47 ओवर प्रति पारी की गई और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार