Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore, WPL Dream 11 Prediction

Advertisement

WPL 2023 का 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार (13 मार्च) को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। वुमेंस आईपीएल की पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स 4 में से 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान है। वहीं RCB सीजन में अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। उन्होंने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और उन्हें सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मुकाबले में शेफाली वर्मा पर दांव खेला जा सकता है। शेफाली एक विस्फोटक खिलाड़ी हैं। आरसीबी का बॉलिंग लाइनअप भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका है, ऐसे में शेफाली आज खूब रन बना सकती है। उन्होंने पिछले मैच में 28 गेंदों पर नाबाद 76 रन ठोके थे, लेकिन यह ध्यान रखे यह एक रिस्की पिक होगा। कप्तान के तौर पर मेग लैनिंग एक सेफ पिक होंगी। उपकप्तान के तौर पर मरिज़नने कप्प या एलिसे पेरी को चुना जा सकता है।

DEL-W vs RCB-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 13 मार्च, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

DEL-W vs RCB-W, Pitch Report

यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों को मदद करती है। ऐसे में आप अपनी ड्रीम टीम में ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाज़ों और ऑलराउंडर्स को शामिल कर सकते हैं। इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 179 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम विपक्षी टीम को पहले बैटिंग करने को कह सकती है।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें गुजरात जायंट्स की टीम 105 रनों पर सिमट गई थी, लेकिन इसके बाद शेफाली वर्मा (76) और मेग लैनिंग (21) की नाबाद पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

DEL-W vs RCB-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore, Dream 11 Team

विकेटकीपर - तान्या भाटिया
बल्लेबाज- मेग लैनिंग, स्मृति मंधाना, हीथर नाइट, सोफी डिवाइन, शेफाली वर्मा
ऑलराउंडर - जेस जोनासेन, एलिसे पेरी, मरिज़नने कप्प
गेंदबाज- शिखा पांडे, श्रेयंका पाटिल

Delhi Capitals Probable Playing XI 

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, लॉरा हैरिस, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिज़नने कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एरिन बर्न्स, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, सहाना पवार, कोमल जंजाद, रेणुका ठाकुर सिंह

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार