दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच में 30 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छ्क्के जड़े।
ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर
राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज दो बार एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने छह पचास प्लस स्कोर बनाए और इससे पहले 2018 में उन्होंने यह कारनामा किया था।
IPL के एक सीज़न में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
6 - ऋषभ पंत (2018)
6 - केएल राहुल (2018)
6 - प्रभसिमरन सिंह (2026)
6 - केएल राहुल (2026)*
रोहित शर्मा की बराबरी की
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में राहुल संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल के आईपीएल करियर का यह 51वां पचास प्लस स्कोर था और उन्होंने इस लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी की।
आईपीएल में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
76 - विराट कोहली
66 - डेविड वॉर्नर
53 - शिखर धवन
51 - केएल राहुल*
51 - रोहित शर्मा
गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जिसमें राहुल के अलावा अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 39 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली।