वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के छठे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्ज को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी से पिछला मैच हारने वाली दिल्ली की टीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया और अंकतालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

Advertisement

यूपी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, लेकिन स्कोर कम पड़ गया
वड़ोदरा के मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के सामने यूपी वॉरियर्ज ने 7 विकेट खोकर 166 रन का टारगेट सेट किया। यूपी की शुरुआत शानदार रही, जहां ओपनर किरण नवगिरे ने 27 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की धुआंधार पारी खेली। श्वेता सहरावत ने भी 33 गेंदों पर 37 रन बनाए।

Advertisement

अंत में चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन जड़कर यूपी को अच्छे टोटल तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

लैनिंग-सदरलैंड की जोड़ी ने दिल्ली को दिलाई जीत
167 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तेज रही। शेफाली वर्मा ने 16 गेंदों में 26 रन ठोक दिए, लेकिन जेमिमा बिना खाता खोले आउट हो गईं। 70 रन पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान मेग लैनिंग और एनाबेल सदरलैंड ने पारी संभाली।

लैनिंग ने 49 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जबकि सदरलैंड ने 35 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली ने 19.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार