नई दिल्ली, 12 अगस्त | दिल्ली कैपिटल्स टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके अजिंक्य रहाणे को अपने साथ जोड़ना चाहता है। इस सम्बंध में उसकी रॉयल्स के साथ बातचीत चल रही है और अगर दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के बीच तालमेल बन जाता है तो आईपीएल के अगले सीजन में रहाणे दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए सूत्रों ने कहा कि इस सम्बंध मे दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के बीच बातचीत जारी है और अगर सबकुछ मनमाफिक रहा तो फिर 2020 आईपीएल सीजन में रहाणे को दिल्ली के खिलाड़ी के रूप में मैदान में देखा जा सकता है।

Advertisement

सूत्र ने कहा, "हां, दिल्ली कैपिटल्स रहाणे को अपने साथ जोड़ना चाहता है लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि यह करार मूर्त रूप ले ही लेगा। कई चीजों का ध्यान रखना होगा क्योंकि रहाणे सालों से राजस्थान टीम के लिए खेलते आएं हैं और एक दूसरे की पहचान बन चुके हैं। वैसे बातचीत जारी है।"

अगर करार को लेकर सहमति बनती है तो फिर दिल्ली की टीम को खुद को नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया में काफी मदद मिलेगी। बीते सीजन में दिल्ली ने तीन खिलाड़ियों को देकर सनराइजर्स हैदराबाद से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को हासिल किया था।

धवन ने बीते सीजन में 521 रन बनाए और यही कारण है कि दिल्ली की टीम 2012 के बाद पहली बार प्लेऑफ खेलने में सफल हुई। दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि अगर रहाणे टीम में आ गए तो यह बहुत अच्छी बात होगी क्योंकि इससे टीम को नए स्वरूप के साथ-साथ ताकत भी मिलेगी।

रहाणे 2008 और 2009 में मुम्बई इंडियंस के लिए खेले थे। 2010 आईपीएल में वह नहीं खेले थे और फिर 2011 में राजस्थान से जुड़े। इसके बाद रहाणे और राजस्थान का चोली-दामन का साथ रहा। बीच में दो साल तक राजस्थान की टीम प्रतिबंधित थी और इस दौरान रहाणे पुणे के लिए खेले। इसके बाद वह फिर टीम में लौटे लेकिन अब लगता है कि हालात बदलने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार