आईपीएल 2020 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार (29 सितंबर) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले मैच में दिल्ली ने सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था, वहीं दूसरे मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। 

Advertisement

हैदराबाद के खिलाफ आज उसकी नजर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। इस मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की वापसी हो सकती है। जो पीठ की चोट के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। 

Advertisement

हालांकि उनके खेलने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन इशांत ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी शुरू कर दी है। जिसके बाद उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है। 

स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। अश्विन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर अपने फिट होने की पुष्टि की, लेकिन टीम मैनेजमेंट कोई खतरा नहीं लेना चाहता और इसलिए उन्हें दो से तीन मैचों में आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह आईपीएल के सबसे सफल स्पिनर अमित मिश्रा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिम्रोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, एनरिक नार्जे, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा/आवेश खान

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार