Advertisement

नई दिल्ली, 3 मई । सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि घरेलू मैदान से बाहर के मैदानों पर खेले जाने वाले मैचों को लेकर उनकी टीम एक तरह की मानसिक बाधा का शिकार हो गई है। दूसरे के मैदान पर खेले जाने वाले मैच थोड़ा हौआ बन गए हैं और शायद यही कारण है कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के घर में हरा नहीं पाए। मंगलवार रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 40वें मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया। यह हैदराबाद की अपने घरेलू मैदान से बाहर खेले गए मैचों में चौथी हार है। 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह (70) की शानदार पारी के दम पर दिल्ली को 186 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे करुण नायर की कप्तानी वाली दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और प्लेआफ की दौड़ में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

हैदराबाद ने अपने घर से बाहर आईपीएल के इस सीजन में केवल एक मैच जीता है। दूसरे मैदानों पर अपनी टीम की हार के इस तथ्य को स्वीकार करते हुए वॉर्नर ने कहा, "निश्चित तौर पर घर से बाहर मैच खेलने के दौरान हम थोड़ी मानसिक बाधा का शिकार हो रहे हैं। इस क्रम में हमने अधिक मैच नहीं जीते हैं। टीम के खिलाड़ियों का कहना था कि दिल्ली को हराने के लिए 186 रनों का स्कोर पर्याप्त है।"

युवराज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "युवराज के शानदार प्रदर्शन से हमारी टीम की पारी का समापन अच्छा हुआ।" वॉर्नर ने दिल्ली को मिली जीत का श्रेय टीम के बल्लेबाजों को दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने असामान्य खेल दिखाया। उन्होंने पहले छह ओवरों में अपनी लय हासिल की और जिस प्रकार से उन्होंने खेल का समापन किया, उसका श्रेय उनके बल्लेबाजों को ही जाता है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से निराश वॉर्नर ने कहा, "निश्चित तौर पर पहले के कुछ ओवरों के बाद विकेट धीमी पड़ गई। पिच पर अधिक ओस नहीं थी और इस कारण हम हार के लिए कोई और बहाना नहीं दे सकते।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार