28 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को यहां फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की कोशिश इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की होगी। 

Advertisement

मेजबान टीम इस समय आठ टीमों की अंकतालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, बेंगलोर जीत के साथ अपने आप को लीग में बनाए रखना चाहेगी। 

Advertisement

इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अभी तक आठ मैच हुए हैं जिनमें से बेंगलोर ने छह मैच जीते हैं तो दिल्ली के हिस्से दो जीत आई हैं। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुए अंतिम मैच में बेंगलोर ने जीत हासिल की थी।

दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। क्रिस मौरिस के स्थान पर संदीप लामिछाने को टीम में जगह दी है। बेंगलोर ने तीन बदलाव किए हैं। मोइन अली, टिम साउदी और आकाशदीप नाथ को बाहर जाना पड़ा है। हेनरिक क्लासेन, शिवम दूबे और गुरकीरत सिंह को टीम में जगह मिली है।

दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल। 

बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, अब्राहम डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, मार्कस स्टोइनिस, शिवम दूबे, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और गुरकीरत सिंह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार