क्रिकेट में हाल ही एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गयी। 2 अगस्त (शुक्रवार) को इंग्लैंड वनडे कप मैच में डर्बी में डर्बीशायर के मैथ्यू लैम्ब (Matthew Lamb) वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज का बल्ला तब टूट गया जब वह जैक होम (Jack Home) की गेंद का सामना कर रहे थे। हालांकि गेंद बल्ले से लगते हुए फील्डर के हाथों में चली गयी और वो 19 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

यह घटना डर्बीशायर की पारी के 34वें ओवर में घटी जब वॉर्सेस्टरशायर के गेंदबाज होम की गेंद पर लैंब ने डीप मिडविकेट की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। शॉट खेलते समय बल्ला टूट गया और गेंद समेत हवा में उड़ गया। बल्ला मिड-विकेट के पास गिरा, जबकि हिशाम खान ने मिड-ऑन पर कैच पूरा किया और हर कोई हैरान रह गया। वहीं बल्ले की हत्थी बल्लेबाज के पास रह गयी। अंपायर ने लैंब को आउट दे दिया। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ फैंस इसको नॉट आउट बता रहे है। वहीं कुछ इसको डेड बॉल बता रहे है। 

Advertisement

इंग्लैंड वनडे कप के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "अद्भुत। मैट लैम्ब का बल्ला आधा टूट गया क्योंकि वह गेंद को लेग साइड के ऊपर से मारना चाह रहे थे। गेंद मिड-ऑन के हाथ में, बल्ला मिडविकेट के हाथ में खत्म होता है।"

इस मैच में डर्बीशायर ने 49.4 ओवर में 260 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन हैरी कैम ने बनाये। उन्होंने 104 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जैक चैपल ने 33 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। वॉर्सेस्टरशायर की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट जैक होम के खाते में गए। 

वॉर्सेस्टरशायर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 261 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन गैरेथ रोडरिक ने बनाये। उन्होंने 139 गेंद में 22 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 152 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान जेक लिब्बी ने 83 गेंद में 8 चौको की मदद से 83 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार