Devdutt Padikkal डेब्यू रिकॉर्ड: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)ने बुधवार (28 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पडिक्कल 21वीं सदी में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

पडिक्कल ने 23 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल था। उनके नाम एक अनोखा संयोग भी हुआ है, पडिक्कल ने 2021 में 21 साल और 21 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है। 

Advertisement

बता दें कि क्रुणाल पांड्या के कोविड पॉजिटिव आने के बाद जो खिलाड़ी उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में थे, वह आखिरी दो मैच से बाहर हो गए हैं। जिसके चलते पडिक्कल को डेब्यू करने का मौका मिला। 

कर्नाटक के लिए खेलने वाले पडिक्कल ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में 147.4 की औसत से 737 रन बनाए थे। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 473 रन और इस सीजन अब तक 6 मैचों में 195 रन बनाए हैं।  

पडिक्कल से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ही ऐसी खिलाड़ी थी, जिनका जन्म 21वीं सदी में हुआ और वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेली। जेमिमा का जन्म साल 2000 और शेफाली का जन्म 2004 में हुआ था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार