3 Players Who Can Replace Dewald Brevis In CSK XI: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के विस्फोटक बैटर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) साइड स्ट्रेन की चोट के कारण सोमवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अब डेवाल्ड ब्रेविस की रिप्लेसमेंट बनकर सीएसके की प्लेइंग इलेवन (CSK Playing XI) का हिस्सा बन सकते हैं।
मैट शॉर्ट (Matt Short): डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार मैट शॉर्ट हैं। उन्हें सीएसके ने पूरे 1 करोड़ 50 लाख खर्च करके अपनी स्क्वाड में जोड़ा है। ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर 153 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने कुल 3,745 रन बनाए और 61 विकेट झटके।
जेमी ओवरटन (Jamie Overton): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन हैं जो कि पिछले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। याद दिला दें कि 31 साल के जेमी को सीएसके ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा गया था और वो टीम के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं। उनके नाम 198 टी20 मैचों में 1,811 रन और 156 विकेट दर्ज हैं।
सरफराज खान (Sarfaraz Khan): बेबी एबी को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदारों में भारत के टैलेंटिड बल्लेबाज़ सरफराज खान भी शामिल हैं। 28 साल के सरफराज को सीएसके ने ऑक्शन में 75 लाख में खरीदा है जो कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसे बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उनके नाम 103 टी20 मैचों में लगभग 26 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 1,517 रन दर्ज हैं। खास बात ये है कि वो टी20 फॉर्मेट में एक शतक भी ठोक चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।