मुंबई, 14 नवंबर | चार बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लीग के आगामी सीजन से पहले तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को अपने साथ जोड़ा है। मुंबई ने धवल को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया है। धवल आईपीएल में 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 33 मैच खेले हैं, जिसमें 36 विकेट हासिल किए हैं। वह पहले छह सीजन तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। इसके बाद वह गुजरात लायंस और फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने लगे थे।

 
Advertisement

धवल मुंबई इंडियंस द्वारा ट्रेड किए जाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफाने रदरफोर्ड को और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को ट्रेड किया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने धवल के घरेलू टीम में लौटने पर कहा, "धवल एक शानदार स्विंग बॉलर हैं, जो नई गेंद से किसी भी टीम के लिए खतरा पैदार कर सकते हैं। हम उन्हें मुंबई इंडियंस टीम में लाने से खुश हैं। वह 90 आईपीएल मैचों का अनुभव लेकर टीम से जुड़े हैं और इससे गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी।"

इससे पहले, किंग्स इलेवन पंजाब ने लीग के आगामी सीजन के लिए हरफनमौला खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की।

पंजाब ने आगामी सीजन के लिए गौतम को पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया है। राजस्थान रॉयल्स ने गौतम को 2018 नीलामी में 6.2 करोड़ रुपये में खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

31 वर्षीय गौतम ने आईपीएल में 2018 में 15 और 2019 में सात मैच खेले हैं।

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब ने इससे पहले तेज गेंदबाज अंकित राजपूत को ट्रेड किया था। राजपूत अब आईपीएल के अगले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

अंकित 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े थे और उन्होंने अब तक 23 आईपीएल मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे और वह आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

Advertisement

वहीं, मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आगामी सीजन के लिए अपने साथ जोड़ने की बुधवार को घोषणा की थी। बोल्ट पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने बोल्ट को मुंबई इंडियंस के हाथों ट्रेड किया है। बोल्ट ने 2014 में आईपीएल में पदार्पण किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने 33 आईपीएल मैचों में 38 विकेट हासिल किए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार