4 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा औऱ शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी में नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के जय-वीरू की ये जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली टीम बन गई है।  

Advertisement

धीमी शुरूआत के बाद रोहित और शिखर ने मिलकर ताबड़तोड़ पारी खेली और पहले विकेट के लिए 24.3 ओवर में 136 रन जोड़े। इसके साथ ही ये जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Advertisement

इससे पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में इन दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में पहले विकेट के लिए 127 रन जोड़े थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में शिखर औऱ रोहित ने पहले विकेट के लिए 101 रन बनाए थे।

इसके साथ ही ये चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा और शिखर धवन की गई सबसे बड़ा साझेदारी है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार