2 फरवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 35 रन देकर 3 अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
Advertisement
कुलदीप यादव ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस किया। कुलदीप यादव के इस शानदार परफॉर्मेंस के पीछे पूर्व कप्तान धोनी का भी हाथ रहा है। धोनी हमेशा कुलदीप यादव को उनकी गेंदबाजी के दौरान कुछ - कुछ कहकर उनको विकेट लेने का अवसर प्रदार करते रहते हैं।
ऐसे में पहले वनडे मैच के दौरान धोनी ने कुलदीप यादव को एक नया निकनेम दे दिया है। जब कभी भी कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आते तो धोनी उनको कुली नाम से पुकारते थे।
स्टंप माइक में धोनी के द्वारा "कुली" कही जाने वाली बात कैद हो गई है। आप भी सुनिए►
Advertisement