17 अगस्त,नई दिल्ली। जब से भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है तब से दुनिया भर से लोगों की तरफ से उनके लिए दुआएं और सहानुभूति आ रही है।

Advertisement

पाकिस्तान में जन्में मोहम्मद बशीर बोजाई उर्फ बशीर चाचा उर्फ शिकागो चाचा जो कि महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन है वो दुनियां भर में धोनी के हर मैच को देखने के लिए जाया करते थे। बशीर चाचा ने धोनी के संन्यास लेने के बाद कहा है कि वो भी बतौर प्रशंसक क्रिकेट से संन्यास ले रहे है और वो शायद मैदान पर अब कोई मैच देखने नहीं जाएंगे।

Advertisement

बशीर चाचा का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ है और वो शिकागो खुद का एक रेस्टोरेंट चलाते है। उन्होंने कहा कि धोनी के बिना भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का मजा नहीं आएगा।

उन्होंने कहा की,"धोनी क्रिकेट के मैदान को छोड़ रहे है इसलिए मैं भी संन्यास ले रहा हूँ। अब मैं धोनी के बिना एक भी मैच देखने के लिए एक देश से दूसरे देश नहीं जाऊंगा। मैं उन्हें बतौर खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर बहुत प्यार करता हूँ और धोनी भी मेरी काफी इज्जत करते है।"

आपकों बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। इसी के साथ अब कोई भी क्रिकेट फैन धोनी की नीली जर्सी में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। धोनी के अलावा उनके हमवतन सुरेश रैना ने भी धोनी के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही अपने संन्यासमेंट की घोषणा की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार