रांची में धोनी ने किया कंट्री क्रिकेट क्लब का उदघाटन

Updated: Wed, Feb 11 2015 00:24 IST

21 जून ( रांची) :  रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कंट्री क्रिकेट क्लब का उदघाटन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया । माही खास क्लब का उदघाटन करने रांची पहुंचे थे। उदघाटन करने के बाद ही वह वापस  मुंबई लौट जाएगे जहा से वे टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे । उदघाटन के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की रांची मे ऐसे क्लब की आवशकता थी ,साथ ही उन्होने रांची की पहचान खेल के रूप मे होने पर गर्व महसूस करते हुए रांची की जम कर तारीफ करी।                                       

क्लब में कई सारी सुविधाएं मौजूद है। इसमें हॉल ऑफ फेम, रेस्तरां, बार ,फैमिली लाउंज , किड्स अरेना , कार्ड रूम ,कॉफी शॉप,बिलियर्ड्स एंड पूल रूम,जिम, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट,लाइब्रेरी, म्यूजियम, सभा कक्ष की सुविधांए शामिल हैं। 

प्रदीप महतो

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें