3 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। धोनी के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खुशखबरी है कि माही को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

भारत के पूर्व महान कप्तान धोनी को यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया। आपको बता दें कि धोनी से पहले पद्म भूषण से सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चांदू बोर्डे, प्रफेसन डीबी देवधर, सीके नायुडू, लाला अमरनाथ, राजा भालेंद्र सिंह और विजय आनंद नवाजे जा चुके हैं।

इस खास सम्मान को पाने के लिए धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ आए थे। धोनी ने जिस अंदाज में इस सम्मान को ग्रहण किया है उस अंदाज पर पूरा भारत वासी गर्व महसूस कर रहा है।

आपको बता दें कि धोनी पद्म भूषण का सम्मान पाने के लिए बिल्कुल सेना वाले अंदाज में नजर आए थे। धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद का सम्मान पहले भी मिल चुका है। ऐसे में जब धोनी सेना के अंदाज में नजर आए तो पुरस्कार में सम्मलित व्यक्ति अपने आप को तालियां बजाने से नहीं रोक पाया तो वहीं साक्षी धोनी अपने पति के सम्मान में मुस्कुराते हुए दिखाई दी।

गौरतलब है कि धोनी को पद्म भूषण का अवार्ड 2 अप्रैल को मिला जिस दिन साल 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार