Dhruv Jurel Record: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने बीते बुधवार, 27 मई को IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने महज़ 21 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के ठोककर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के दम पर उन्होंने इतिहास रचा और वो दो बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 वर्षीय ध्रुव साल 2026 के IPL में अब तक 15 मैचों में 39.07 की औसत और 155.35 की स्ट्राइक रेट से 508 रन ठोक चुके हैं। ध्यान दें कि इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक ठोके हैं और वो सीजन में वैभव सूर्यवंशी  (680 रन) के बाद राजस्थान रॉयल्स के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement

खास बात ये है कि आईपीएल 2026 में अपने 500 रन पूरे करते ही वो राजस्थान रॉयल्स के ऐसे सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने नंबर-3 या उसके नीचे बैटिंग करते हुए 500 प्लस रन बनाने का कारनामा किया। उनसे पहले सिर्फ रियान पराग और संजू सैमसन ने ही ये रिकॉर्ड बनाया था।

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक IPL सीजन में 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ी (नंबर 3 या उससे नीचे) 

  • रियान पराग – 573 रन (2024)
  • संजू सैमसन – 531 रन (2024)
  • ध्रुव जुरेल – 508 रन (2026*)

इतना ही नहीं, ध्रुव जुरेल ने मौजूदा IPL सीजन में 6 हाफ सेंचुरी ठोककर, एक सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक फिफ्टी प्लस रन वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर दी है। वो अब संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रन बनाने का महारिकॉर्ड जोस बटलर के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2022 के सीजन में आठ बार ये कारनामा किया था।

RR के लिए एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • जोस बटलर – 8 बार (2022)
  • यशस्वी जायसवाल – 6 बार (2023)
  • यशस्वी जायसवाल – 6 बार (2025)
  • ध्रुव जुरेल – 6 बार (2026*)
Advertisement

ऐसा रहा मैच का हाल: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (29 गेंदों पर 97 रन) और ध्रुव जुरेल (21 गेंदों पर 50 रन) की तूफानी पारियों के दम पर 243 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 196 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह राजस्थान ने 47 रनों के बड़े अंतर से ये मुकाबला जीता और क्वालीफायर-2 का अपना टिकट पक्का किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार