भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। शुभमन गिल अक्सर सचिन तेंदुलकर की 23 साल की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर ट्रेंड होते रहते हैं। इस बीच शुभमन गिल ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि गिल और सारा का ब्रेकअप हो गया है।

Advertisement

शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। शुभमन गिल ने तस्वीर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ' Sigma rule no.1' शुभमन गिल का ये रूल उनकी टीशर्ट पर लिखा है। गिल की टीशर्ट पर लिखा है, 'परियों के प्यार में मत पड़ो।'

Advertisement

शुभमन गिल की यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शहर में ढिढोंरा पिटवा दो मामा गिल का ब्रेकअप हो गया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई सारा ने ब्रेकअप कर दिया क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या सारा तेंदुलकर डेविल है?' 

बता दें कि सचिन तेंदुलकर की इकलौती बेटी सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर शुभमन गिल को तो फॉलो करती ही हैं, लेकिन इसके अलावा वह उनकी दोनों बहनों को भी फॉलो करती हैं।

Advertisement

सारा का शुभमन की दोनों बहनों सेहनिल गिल व सिमरत गिल को फॉलो करना इस तरफ इशारा करता है कि हो ना हो इन दोनों के बीच रिलेशनशिप काफी सीरियस है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार