18 मार्च, (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ निदास ट्रॉफी के फाइनल मैच में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। कार्तिक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले टीम इंडिया के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

मुश्लिक में फंसी टीम इंडिया के लिए दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 29 रन की तूफानी पारी खेलकर जीत दिलाई। टीम इंडिया को दो ओवरों में 34 रनों की दरकार थी और कार्तिन ने रूबेल हुसैन द्वारा डाले गए 19वें ओवर में 22 रन जड़कर मैच का झुकाव टीम इंडिया की तरफ किया। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

बांग्लादेश के लिए आखिरी ओवर सौम्य सरकार ने डाला जिसमें पहली पांच गेंदों में उन्होंने 7 रन देकर विजय शंकर का विकेट हासिल किया। आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए 5 रनों की जरुरत थी औऱ स्ट्राइक पर मौजूद थी दिनेश कार्तिक। कार्तिक ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार