भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)  का बल्ला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शांत रहा है। टीम में फिनिशर का रोल निभाने के लिए चुने गए कार्तिक ने भारत के चार मैच में तीन बार बल्लेबाजी करने उतरे और कुल मिलाकर 14 रन ही बना पाए हैं। तीनों पारियों में वह सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। 

Advertisement

कार्तिक अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। वह 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की कार्तिक टी-20 वर्ल्ड कप में आजतक एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 

Advertisement

2007 वर्ल्ड कप में उन्होंने तीन पारियां खेली थी। इसके बाद 2010 वर्ल्ड कप में दो पारियां खेली। अब 12 साल बाद वह फिर भारत के लिए वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और तीन पारियां खेल चुके हैं। लेकिन वह एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 

कार्तिक का टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। उन्होंने 10 मैच की 8 पारियों में 8.87 की औसत से सिर्फ 71 रन बनाए हैं,जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 17 रन रहा है। उन्होंने अपनी टी—20 वर्ल्ड कप के करियर में सिर्फ 10 चौके ही जड़े हैं। कार्तिक के पूरे टी-20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 60 मैच की 48 पारियों में उन्होंने 26.38 की औसत से 686 रन बनाए हैं, जिसमें वह आजतक एक ही अर्धशतक जड़ पाए हैं।

कार्तिक का फॉर्म इस टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की चिंता का सबब बना हुआ है। रविवार (4 नवंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले भारत के आखिरी ग्रुप स्टेज के मुकाबले में कार्तिक के पास फॉर्म में वापसी करने का अच्छा मौका होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार