विशाखापट्नम , 27 मार्च| अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर तमिलनाडु ने सोमवार को देवधर ट्रॉफी में इंडिया-ए को 73 रनों से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट के फाइनल में उसका सामना बुधवार को इंडिया-बी के साथ होगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 303 रन बनाए, जिसके जवाब में इंडिया-ए की टीम 44.4 ओवरों में 230 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

रिद्धिमान साहा और जडेजा के बारे में अश्विन का हैरान करने वाला बयान

कौशिक गांधी (34) और गंगा श्रीधर राजू (15) ने तमिलनाडु को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। दिनेश कार्तिक (93) और नारायण जगदीशन (71) ने दूसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जगदीशन 210 के कुल स्कोर पर और कार्तिक 233 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान विजय शंकर ने 23 और बाबा इंद्रजीत ने 36 रनों पारी खेल टीम को 300 के आंकड़े के करीब पहुंचाया।

Advertisement

इंडिया-ए की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। सिद्धार्थ कौल, क्रूणाल पांड्या, और हरभजन सिंह को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए के लिए मंदीप सिंह ने सर्वाधिक 97 रनों का योगदान दिया। उन्होंने मयंक अग्रवाल (12) के साथ पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। अंबाती रायडू (21) का विकेट गिरने के बाद उन्होंने पांड्या (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी।

दिनेश कार्तिक अंतिम 11 लिस्ट ए मैचों में 80.88 की औसत के साथ कुल 728 रन बना चुके हैं जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 

लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने पांड्या को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और यहां से तमिलनाडु की टीम इंडिया-ए पर हावी हो गई। उसने लगातार विकेट लेकर फाइनल में जगह पक्की की।
तमिलनाडु के लिए राहिल शाह और साई किशोर ने तीन-तीन विकेट लिए। एम. मोहम्मद, वॉशिंगटन सुंदर और अश्विन को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार