IND vs WI: टीम इंडिया का स्कोर था 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन। नंबर 7 पर बैटिंग करने आए दिनेश कार्तिक उर्फ डीके और इसके बाद जो हुआ उसने निर्धारित 20 ओवरों के अंत तक भारत का स्कोर 190/6 तक पहुंचा दिया। दिनेश कार्तिक ने सातवें विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन के साथ अहम साझेदारी की और भारत के जीत की नींव रखी।

Advertisement

ये दिनेश कार्तिक की पारी थी जिसने खेल को पूरी तरह से वेस्टइंडीज से दूर कर दिया। एक वक्त ऐसा था जब लग रहा था कि भारत 160-170 के आसपास के स्कोर तक ही सीमित हो जएगा तो दिनेश कार्तिक की दस्तक ने उन्हें 190 के पहाड़ तक पहुंचवा दिया। दिनेश कार्तिक ने 19 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। 

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के लिए दिनेश कार्तिक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' से सम्मानित किया गया। लाइव स्ट्रीमिंग ब्रॉडकास्टर्स फैनकोड ने दिनेश कार्तिक की पारी के इस मुख्य आकर्षण को कैप्चर किया और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया। मालूम हो कि इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद से दिनेश कार्तिक छाए हुए हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मैच 1 अगस्त को खेला जाएगा। इससे पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज टीम को 3-0 से शिक्सत दी थी। वहीं अगर दिनेश कार्तिक की बात करें तो जिस हिसाब से डीके क्रिकेट खेल रहे हैं वो उनकी टी-20 विश्वकप में दावेदारी पुख्ता कर रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार