12 नवंबर। तीसरे टी-20 में शिखर धवन ने आखिरकार अपनी  बल्लेबाजी से कमाल किया और शानदार 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में धवन ने 62 गेंद पर 92 रन की पारी खेली।

Advertisement

शिखर धवन को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि मैच के बाद धवन ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई फ्रिक नहीं होती है लोग उनके टीम में बने रहने को लेकर क्या कहते हैं।

धवन ने कहा कि उन्हें टीम में मौका मिलता है तो वो अपने तरफ से हर संभव कोशिश करते हैं कि भारत को मैच जीताकर वापस पवेलियन लौटे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से धवन की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर काफी अालोचना हुई थी और कई आलोचकों का कहना था कि धवन की जगह टीम इंडिया में नहीं बन रही है।

लेकिन तीसरे टी20 में आखिरकार धवन ने कमाल की पारी खेलकर सभी आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार