फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ अपने करार को छह साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस करार के तहत पुरुषों और महिलाओं की सुपर स्मैश प्रतियोगिता नेमिंग राइट्स साझेदारी भी शामिल है। ड्रीम11 ने 2019 में एक वर्ष के लिए एनजेडसी के साथ करार किया था और बोर्ड की आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, अब दोनों पक्ष 2026 तक यह साझेदारी जारी रखेंगे।

Advertisement

इस साझेदारी में ड्रीम11 को ब्लैक कैप्स का ऑफिशियल पार्टनर बनना भी शामिल है और यह क्रिकेट प्रशंसकों को प्लेटफॉर्म पर अपनी टीमों का निर्माण करके न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ अधिक गहराई से जुड़ने का मौका देगा।

Advertisement

एनजेड सी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने कहा, हमारी पिछली व्यवस्था एक बड़ी सफलता थी, इसलिए ड्रीम11 के साथ एक गहरी, दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की जा रही है।

ड्रीम11 के मुख्य विज्ञापन अधिकारी विक्रांत मुदलियार ने कहा कि कंपनी एनजेडसी के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करने के लिए खुश है।

मुदलियार ने कहा, "मौजूदा समझौता हमारी पिछली साझेदारी पर आधारित है। हम एनजेडसी के आधिकारिक पार्टनर बनने और ड्रीम11 के 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लिए न्यूजीलैंड के अद्वितीय क्रिकेट अनुभव को लाने के लिए समान रूप से उत्साहित हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार