कोलकाता, 12 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने बुधवार को कहा कि ड्रेसिंग रूम के माहौल के कारण ही टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अच्छी शुरुआत करने में सफल हुई है। पंजाब ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Advertisement

पिछले संस्करण में पंजाब की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी। इस संस्करण में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात देते हुए इस सत्र की अच्छी शुरुआत की है।

Advertisement

साहा ने कहा, "हम सभी जानते हैं और सभी ने देखा है कि ग्लेन मैक्सवेल आक्रामक खिलाड़ी हैं। वीरेंद्र सहवाग ने हमें स्वतंत्र होकर खेलने की सलाह दी। इसलिए इससे हमें फायदा हुआ और पिछले दो मैचों में इसका असर भी दिखा। हमने 15वें-16वें ओवर में मैच जीते। कुल मिलाकर यह टीम के लिए अच्छा है।"

पंजाब ने अपने दोनों मैचों में रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की है।

साहा ने कहा, "दुबई में जब हम खेले। शुरुआत में हम खुले दिमाग से खेले। हमने इसे बनाए रखा और फाइनल में जगह बनाई थी। हम इस साल भी यही करने की कोशिश कर रहे हैं।"  

पंजाब आईपीएल में सिर्फ एक बार 2014 में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

साहा ने यह भी कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में क्रिस लिन की अनुपस्थिति किंग्स इलेवन के हित में है।लिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच के दौरान अपना कंधा चोटिल कर बैठे हैं, इसी कारण उनके पंजाब के खिलाफ खेलने पर संशय बना हुआ है।

उन्होंने कहा, "उन्होंने कोलकाता के लिए पहले दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की। अगर वह नहीं खेलते हैं तो इसका हमें फायदा मिल सकता है। हालांकि हमारे पास हर किसी के लिए रणनीति है।"

साहा ने कहा कि पंजाब का बल्लेबाजी क्रम काफी लचीला है और कोई भी बल्लेबाज किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारा बल्लेबाजी क्रम लचीला है। हालात के हिसाब से कोई भी बल्लेबाज कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है। अगर हम पहले छह ओवर में विकेट खो देते हैं तो मैं ऊपर आ सकता हूं, अगर नहीं तो कोई और आ सकता है।"

साहा ने कहा, "यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं। अगर बाएं हाथ का गेंदबाज है तो अक्षर पटेल ऊपर आ सकते हैं।"

Advertisement

हाल ही में आस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुई चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमों के बीच काफी विवाद हुआ था जो मैदान के बाहर भी सुर्खियों में रहा। साहा से जब इस श्रृंखला के बाद मैक्सवेल से संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जब हम आईपीएल में खेलते हैं तो हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते। हमने इस बारे में बात नहीं की। हम एक टीम की तरह खेल रहे हैं।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार