तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले श्रीलंका के ग्रुप ए के फाइनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा। यूएई के खिलाफ मंगलवार (18 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में चमीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। लेकिन पिंडली में चोट के कारण वह अपना स्पैल पूरा नहीं कर सके। 

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइनफो की खबर के अनुसार श्रीलंका टीम की चिकित्सा संचालन करने वाले प्रोफेसर अर्जुन डी सिल्वा ने चमीरा के नीदरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर होने की पुष्टि की है। इसके अलावा उनके पूरा टूर्नामेंट से बाहर होने को लेकर भी संदेह बना हुआ है। 

Advertisement

बता दें कि दनुष्का गुनाथिलका और प्रमोद मधुसन भी हैमस्ट्रिंग की चोट से झूझ रहे हैं।हालांकि श्रीलंका की मेडिकल टीम को उम्मीद जताई है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। 
गौरतलब है कि श्रीलंका ने मंगलवार को हुए मुकाबले में यूएई को 79 रनों से हरा जिया था। श्रीलंका ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे, इसके जवाब में यूएई की टीम 18 ओवरों के भीतर 73 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार