21 दिसंबर, ओवल (CRICKETNMORE)। बिग बैश लीग 2017-18 के तीसरे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने टी -20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी गेंदबाजी से आज खास रिकॉर्ड बना दिया। होबार्ट हरिकेन्स के साथ खेले जा रहे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट चटकाए। लाइव स्कोर

Advertisement

इसके साथ ही ड्वेन ब्रावो टी- 20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि ब्रावो का यह 365वां टी- 20 मैच है। ड्वेन ब्रावो के अलावा दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। उनके खाते में 248 मैच में 331 विकेट दर्ज है।

आपको बता दें कि बिग बैश लीग के तीसरे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने टॉस जीतकर होबार्ट हरिकेन्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। होबार्ट हरिकेन्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए हैं। ये खबर लिखे जाने तक मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने 5.3 ओवर में 48 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार