10 सितंबर। ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चोटिल होने से कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि डीजे ब्रावो की अंगुली में चोट लगी थी।

Advertisement

गौरतलब है कि ड्वेन ब्रावो ट्रिंबागो नाइट राइटर्ड्स की टीम का हिस्सा हैं। डीजे ब्रावो के चोटिल होने के कारण ही पोलार्ड को ट्रिंबागो नाइट राइटर्ड्स की कप्तानी दी गई है।

Advertisement

वैसे उम्मीद थी कि ड्वेन ब्रावो टूर्नामेंट के बीच में फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सकेगा जिसके कारण ब्रावो को पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

ड्वेन ब्रावो ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य अगले दो महीने में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटना है। वहीं ब्रावो और टीम के मालिक शाहरूख खान का डांस करते हुए वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। 

सीपीएल 2019 में शाहरूख खान की टीम ट्रिंबागो नाइट राइटर्ड्स काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है और अबतक खेले अपने तीनों मैच जीतने में सफल हो गई है।  

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार