Dwayne Bravo Touches Chris Gayle Feet: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के कोच ड्वेन ब्रावो जैसे ही वेस्टइंडीज टीम के अपने पुराने साथी क्रिस गेल से मिले, उन्होंने सबसे पहले उनके पैर छूकर सम्मान जताया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और हंसते हुए काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान ब्रावो ने मजाकिया अंदाज में गेल को "ओरिजिनल गोट" भी कहा।
इस खूबसूरत पल का वीडियो मेजर लीग क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, "बेस्टीज फॉर द रेस्टीज", जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट प्रेमी दोनों दिग्गजों की दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ करने लगे।
VIDEO:
अगर लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार MLC के प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम ने गुरुवार (6 जुलाई) को क्वालिफायर-1 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया और अब खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है।
टीम की सफलता में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा है। आंद्रे रसेल ने इस सीजन गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं कप्तान जेसन होल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। उन्होंने 11 मैचों में 143 रन बनाने के साथ 13 विकेट भी अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर सुनील नारायण ने नई गेंद से कमाल की गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट हासिल किए हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.89 का सर्वश्रेष्ठ रहा है। ऐसे में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स रविवार (19 जुलाई) को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शानदार लय के साथ फाइनल में भिड़ने वाली है।