8 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच को तीन दिन में ही जीत लिया, जिसके बाद अब दूसरा टेस्ट मैच 12 अक्टूबर से खेला जाएगा।

Advertisement

इसके बाद भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे औऱ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। क्रिस गेल वनडे औऱ टी-20 सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। खबरों के अनुसार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को टीम को वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलेगी।

Advertisement

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 25 खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट तैयार की है। जिसमें ड्वेन ब्रावो का नाम शामिल नहीं है।

टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के लिए आंद्रे रसेल, काइरोन पोलार्ड, कार्लोस ब्रैथवेट, रोवमैन पॉवेल से ब्रावो की टक्कर है। यह भी देखने वाली बात होगी कि उन्हें टी-20 टीम में जगह मिलती है या नहीं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत 21 अक्टूबर से होगी। इसके बाद टी-20 सीरीज 4 नवंबर से खेली जाएगी।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार