2 सितंबर। बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे पहला अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया है। मोहम्मद सिराज ने 19.3 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 59 रन देकर 8 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

Advertisement

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया ए टीम केवल 243 रन पर ऑलआउट हो गई है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ए के तरफ से उस्मान ख्वाजा ने 127 रन की पारी खेली लेकिन मोहम्मद सिराज ने अचानक से कहर बरपाकर ऑस्ट्रेलियाई ए टीम के बड़े स्कोर की मंशा पर पानी फेर दिया है।

गौरतलब है कि एशिया कप 2018 के लिए मोहम्मद सिराज का चयन भारतीय टीम में नहीं हुआ है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं को उनके फैसले पर दुबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार