कोलकाता, 18 मार्च (Cricketnmore): टी-20 वर्ल्ड कप के तहत होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार को होने वाले मैच के लिए कोलकाता पुलिस ने 2,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
एक पुलिस अधीकारी ने गुरुवार को बताया, "मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। दो हजार कॉन्सटेबलों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। जिसमें महिला कॉन्सटेबल, कई निरीक्षक, उप-निरीक्षक जो कि उच्च अधिकारियों द्वारा नियंत्रित किए जाएंगे शामिल हैं।"