Ellyse Perry Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का तीसरा मुकाबला शनिवार, 13 जून को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUS-W vs SA-W) के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच एजबेस्टन में होने वाला साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला, एलिस पेरी के करियर का 48वां टी20 वर्ल्ड कप मैच होगा। खास बात ये है कि इसके लिए मैदान पर कदम रखते 35 वर्षीय एलिस पेरी इतिहास रच देंगी और ICC टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास (पुरुण और महिला) में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएगी।
गौर करें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और भारत के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। इन दोनों ही दिग्गजों ने अब तक अपने करियर में 47-47 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी (पुरुष और महिला)
- रोहित शर्मा (भारत) - 47
- एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 47
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 43
- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 43
- सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 42
बात करें अगर ICC टी20 वर्ल्ड कप में एलिस पेरी के रिकॉर्ड की तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 47 मुकाबलों में 503 रन और 40 विकेट ले चुकी हैं। इसके अलावा एलिस पेरी के नाम कुल 174 टी20 इंटरनेशनल में 2,297 रन और 127 विकेट दर्ज हैं। एलिस पेरी के आंकड़ों से साफ है कि वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से धमाका करती हैं, तो ऑस्ट्रेलिया ये टूर्नामेंट जीतने की बहुत बड़ी दावेदार बनकर सामने जाएगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया की पूरा स्क्वाड: सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।