England vs Australia 5th Test, Dream 11 Team

Advertisement

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। एशेज सीरीज 2023 में फिलहाल मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। ऐसे में अब इंग्लिश टीम को किसी भी हाल में एशेज सीरीज 2023 बराबरी पर खत्म करने के लिए यह मैच जीतना होगा।

इस मुकाबले में आप इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स पर दांव खेल सकते हैं। यह इंग्लिश खिलाड़ी अब तक 47 टेस्ट मुकाबलों में कुल 1717 रन और 142 विकेट चटका चुका है। वोक्स आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप स्टीव स्मिथ या जो रूट को चुन सकते हैं।

ENG vs AUS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 27 जुलाई 2023
समय - 03: 30 PM IST
वेन्यू - द ओवल, लंदन

ENG vs AUS: Pitch Report

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला द ओवल, लंदन में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक कुल 106 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 और रन चेज करने वाली टीम ने 29 मैच अपने नाम किये हैं। यहां पहली इनिंग का औसत 344 रन रहा है। द ओवल में बल्लेबाज और तेज गेंदबाज मैच को इन्जॉय करते हैं।

ENG vs AUS Head-to-Head

कुल - 359
ऑस्ट्रेलिया- 152
इंग्लैंड - 111
ड्रॉ - 97

ENG vs AUS: Where to Watch?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज़ को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं क्रिकेट फैंस एशेज सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

England vs Australia Dream 11 Team

विकेटकीपर - जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज - स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), जो रूट, ट्रेविस हेड, जैक क्रॉली
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श, क्रिस वोक्स (कप्तान), बेन स्टोक्स
गेंदबाज - स्टुअर्ट ब्रॉड, मिचेल स्टार्क, मार्क वुड

बैकअप - जोश हेजलवुड, कैमरून ग्रीन, मोईन अली

England Probable Playing XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी  ब्रूक, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

Australia Probable Playing XI

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार