भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर इंग्लिश टीम को क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

Advertisement

ENG vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – रविवार, 10 जुलाई, 2022
समय – शाम 07: 00 बजे
जगह – ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम 

ENG vs IND: Match Preview

इंग्लैंड की बैटिंग पहले दोनों ही टी20 मुकाबलों में भारतीय गेंदबाज़ों के आगे संघर्ष करती दिखी है। इंग्लैंड टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप हुआ है। ऐसे में अब जोस बटलर, जेसन रॉय और लियाम लिविंगस्टोन को आगे आकर बड़े रन बनाने होंगे। बता दें कि इंग्लैंड अब तक एक भी मैच में 150 तक का स्कोर नहीं बना सकी है।

इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक थोड़ा मजबूत नज़र आ रहा है। 34 साल के रिचर्ड ग्लीसन के टीम में शामिल होने से गेंदबाज़ी बैलेंस हो गई है। दूसरे टी20 मुकाबले में ग्लीसन ने शुरुआती 3 विकेट झटके थे। वहीं क्रिस जॉर्डन ने 4 विकेट चटकाकर मेहमानों को थोड़ा मुश्किल में डाला था।

Advertisement

इंडियन बैटिंग की बात करें तो अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय टीम 10 ओवर के बाद 5 विकेट गंवाकर 89 रन ही बना सकी थी। वहीं इसके बाद रविंद्र जडेजा ने 46 रनों की शानदार पारी खेली। लगातार विकेट गंवाने के बावजूद भारतीय टीम ने अपना रन रेट नहीं गिरने दिया था।

भारतीय गेंदबाज अब तक इंग्लिश बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद के साथ विकेट चटकाएं हैं, वहीं हर्षल पटेल ने अपनी वैरिएशन के साथ इंप्रेस किया है। युजवेंद्र चहल लगातार ही विकेट हासिल कर रहे हैं। वहीं हार्दिक बैट और बॉल दोनों से ही अच्छे दिखे हैं। जसप्रीत बुमराह के टीम में शामिल होने से भारतीय गेंदबाज़ी में चार चांद लग चुके हैं।

ENG vs IND: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

भारतीय टीम ने इंग्लिश पिचों पर खुद को साबित किया है। मेहमान टीम के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं, ऐसे में भारतीय टीम तीसरे मैच में जीत की फेवरेट रहेगी।

ENG vs IND Head-to-Head

कुल – 21
इंग्लैंड - 09
भारत - 12

Advertisement

ENG vs IND Team News

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी तीसरे और आखिरी मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ENG vs IND Probable Playing XI

Advertisement

इंग्लैंड - जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पार्किंसन

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

ENG vs IND Fantasy XI:

Advertisement

विकेटकीपर- ऋषभ पंत
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, डेविड मलान, सूर्यकुमार यादव, लियाम लिविंगस्टोन
ऑलराउंडर- रविंद्र जडेजा, मोइन अली
गेंदबाज- क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार