भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का रिशेड्यूल टेस्ट एजबेस्टन, बर्मिंघम में शुक्रवार (1 जुलाई) से खेला जाएगा।

Advertisement

ENG vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 1 जुलाई, 2022
समय – दोपहर 3: 30 बजे
जगह - एजबेस्टन, बर्मिंघम 

ENG vs IND: Match Preview

इंग्लैंड की टीम नए कप्तान बेन स्टोक्स के अंडर सुपर सॉलिड नज़र आ रही है। हाल ही में इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप की विजेता न्यूजीलैंड को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस दौरान जो रूट का बल्ला आग उगल रहा था। रूट ने सीरीज में 99 की औसत से 396 रन  बनाए। रूट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने 394 रन बनाए बेयरस्टो ने टेस्ट क्रिकेट में 120.12 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की। ओली पोप, बेन स्टोक्स और जेमी ओवरटन ने इंग्लिश टीम की बैटिंग लाइनअप को काफी मजबूती दी है। 

बल्लेबाज़ी के अलावा टीम की गेंदबाज़ी भी शानदार नज़र आ रही है। युवा गेंदबाज़ मैथ्यू पॉट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किये। पॉट्स ने अपनी डेब्यू सीरीज में 2.59 की औसत से 14 विकेट चटकाए। मैथ्यू पॉट्स के अलावा जैक लीच के खाते में 13, ब्रॉड ने 12, और एंडरसन ने 11 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

भारत टीम ने अपनी लास्ट टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ मार्च 2022 में खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव हो गए है, जिस वज़ह से टीम का बैलेंस थोड़ा डगमगाता नज़र आ रहा है। हालांकि अब उनकी जगह टीम में मयंक अग्रवाल या केएल भरत सलामी बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

भारतीय गेंदबाज़ी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। वहीं मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी भी इंग्लिश बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरस सकते हैं। ऑलराउंडर के तौर पर टीम की पहली पसंद रविंद्र जडेजा होंगे, वहीं पिच के अनुसार अश्विन या शार्दुल ने से कोई एक खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकता है।

ENG vs IND : कौन होगा किस पर भारी?

Advertisement

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है, लेकिन नए कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई ने इंग्लैंड की सोच बदल चुकी है और अब इंग्लिश टीम काफी खतरनाक नज़र आ रही है। ऐसे में अब इस मैच में इंग्लैंड की टीम फेवरेट मानी जा रही है।

ENG vs IND Head-to-Head

कुल - 130
इंग्लैंड - 49
भारत - 31
ड्रॉ - 50

Advertisement

ENG vs IND टीम से जुड़ी जानकारी

भारत - कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव हो गए है, जिस वज़ह से अब भारतीय टीम की अगुवाई जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी।

इंग्लैंड - इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेन फोकस न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। हालांकि उनकी हेल्थ पर कोई अपडेट नहीं मिला है।

Advertisement

ENG vs IND : संभावित टीम

इंग्लैंड - जैक क्रॉली, एलेक्स लीज़, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स/सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन/जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जेम्स एंडरसन

भारत - शुभमन गिल, केएस भरत/मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

Advertisement

ENG vs IND Fantasy XI

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज- विराट कोहली, जो रूट, चेतेश्वर पुजारा
ऑलराउंडर- रविंद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, बेन स्टोक्स
गेंदबाज - मैथ्यू पॉट्स, जसप्रीत बुमराह, जेम्स एंडरसन

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार