Eng vs Ind: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। ऋषभ पंत मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी फनी हरकतों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच ऋषभ पंत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

ऐसा कम ही मौकों पर देखा गया है कि कोई खिलाड़ी दूसरे टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस में जुटा हो। इस वीडियों को देखने पर कमेंटेटर कहते हैं कि मैंने अपनी लाइफ में ऐसा कभी नहीं देखा है। माइकल वॉन कहते हैं, 'यहां पर स्निक प्रैक्टिस हो रही है जहां पर इंग्लैंड के कोच पॉल कॉलिंगवुड बैटिंग कर रहे हैं और पंत विकेट के पीछे खड़े हैं।'

Advertisement

ऋषभ पंत विकेटकीपिंग कर रहे हैं स्लिप पर खड़े हैं जॉनी बेयरस्टो और हसीब हमीद गली में फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं रोरी बर्न्स। ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ काफी घुले मिले नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है। यह वीडियो लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत से पहले का है।

ऋषभ पंत को देखकर कमेंटेटर कह रहे हैं कि शायद ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ रहकर यह देखना चाहते हों कि इंग्लैंड के बल्लेबाज गेंद को निक कैसे करते हैं। बता दें कि भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार